रायपुर

रायपुर में डकैती की बड़ी घटना, परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर भागे डकैत

रायपुर न्यूज़ धमाका //  राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बड़ी डकैती की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार देर रात राजधानी के साईं वाटिका कालोनी में एक दवा कारोबारी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। डकैत 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार दवा कारोबारी दिनेश कुमार साहू रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी साईं वाटिका कॉलोनी में अपने पत्‍नी और एक बेटे के साथ रहते हैं। रविवार देररात तीन बजे के आसपास दवा कारोबारी के मकान में अज्ञात 6 से 7 की संख्या में डकैत घुस आए। इसके बाद दवा कारोबारी दिनेश साहू और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर के आभूषण और नगद रकम ले भागे।

पीड़ित परिवार ने सुबह टिकरापारा थाना में इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक क्राइम अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे समेत थाना प्रभारी व समस्त अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने डकैती की घटना में सुराग तलाशन डाग स्क्वाड और फ़िंगर प्रिंट एक्स्पर्ट को भी बुलाया है।

बताया जा रहा है कि चोरी की गई सामग्री में नए-पुराने जेवर और कुछ नगद रकम है। पुलिस इस मामले में पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है। पीड़ित दिनेश कुमार साहू मेडिकल सामानों का सप्लायर है। पीड़ित के परिवार में पत्नी और एक बेटा हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!