
कोरबा न्यूज़ धमाका /// सुबह एक शिक्षक का शव उसके घर में फांसी से लटक हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां जमीन पर पड़ा एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें शिक्षक ने मर्जी से जान देने की बात लिखी है। घटना के समय पत्नी और बच्चे खेत गए हुए थे। जबकि अन्य परिजन दूसरे कमरे में थे। खुदकुशी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरपाली निवासी 45 वर्षीय मोहन पराशर ढनढनी गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनकी पत्नी और बच्चे खेत में पानी देने के लिए चले गए। सुबह करीब 6.45 बजे लौटे तो देखा कि मोहन का शव म्यार में लगी कमानी से लटका हुआ था। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।


