
कोरबा न्यूज धमाका – बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लांट परिसर में लगा करीब 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
हादसे की जानकारी :
- ESP संयंत्र का निर्माण सेपको कंपनी ने वर्ष 2004-05 में किया था।
- गिरते ही प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
- घटना के बाद से सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं।
कर्मचारियों का आरोप :
- स्थानीय कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति करता है।
- सुरक्षा नियमों की बार-बार अनदेखी होने से ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।
पृष्ठभूमि :
- वर्ष 2009 में बालको प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी गिरने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हुई थी।
- उस समय भी सेपको कंपनी जिम्मेदार ठहराई गई थी और मामला आज भी अदालत में लंबित है।
प्रबंधन की चुप्पी :
- ताजा हादसे पर अब तक संयंत्र प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



