
कोरबा न्यूज धमाका – SECL के पास स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक भयानक घटना घटी। सुबह 10 बजे 9वीं कक्षा में गणित की पढ़ाई चल रही थी, तभी छात्रों ने बेंच के नीचे से फुंकारने की आवाज सुनी। जब बच्चों ने देखा तो 8 फीट लंबा विशाल अजगर कुंडली मारे बैठा था।
अजगर को देखकर छात्र और शिक्षक तुरंत क्लास से भाग खड़े हुए। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद स्नेक कैचर उमेश यादव मौके पर पहुंचे और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
स्नेक कैचर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने यह चेतावनी भी दी कि स्कूल और घरों में घुसने वाले बड़े सापों के प्रति हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
इससे पहले: बालको नगर के जामबहार क्षेत्र में एक घर के तबेले में 5 फीट लंबा कोबरा पाया गया। मकान मालिक ने सूचना दी और स्नेक कैचर टीम ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
