छतीसगढ़कोरबा

राखड़ ठेकेदारों के गुर्गों की गुंडागर्दी: शिकायत करने वाले आदिवासी युवक का अपहरण, बेदम पिटाई के बाद सड़क किनारे फेंका

युवक को मारकर सड़क किनारे फेंका

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सीएसईबी कर्मी और राखड़ ठेकेदारों के गुर्गों की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पंडरीपानी गांव के आदिवासी युवक इंद्रपाल सिंह कंवर का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई और अधमरे हाल में सड़क किनारे फेंक दिया गया। पीड़ित को धमकी दी गई कि यदि उसने शिकायत की तो उसे ट्रक के नीचे कुचल दिया जाएगा।


कैसे हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, इंद्रपाल पीएम आवास योजना के तहत मकान की नापी कर रहा था। इसी दौरान सीएसईबी कर्मी नंदू पटेल, हेमस कॉर्पोरेशन के सुपरवाइजर और उनके साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी कारण इंद्रपाल को पीटना शुरू कर दिया और जबरन एक स्कॉर्पियो में डालकर ले गए।

रास्ते भर उसका चेहरा ढका गया और शारदा विहार स्थित दफ्तर में भी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद ढेलवाडीह रोड पर फेंक दिया गया।


पिछली शिकायत पर बदला लेने का शक

बताया जा रहा है कि इंद्रपाल ने पहले गोढ़ी स्थित सीएसईबी राखड़ डेम में हो रही गड़बड़ियों की शिकायत की थी। आरोप है कि नंदू पटेल पूरे राखड़ मैनेजमेंट पर कब्जा जमाए हुए है और बोगस बिलिंग से लेकर गाड़ियों के संचालन तक में घोटाले कर रहा है।


प्रशासन पर सवाल

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि सीएसईबी कर्मी और ठेकेदारों की यह माफियागिरी कब तक जारी रहेगी और प्रशासन क्यों चुप है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!