
रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
पर्यटन और कृषि में आत्मनिर्भरता की ओर कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जम्बूरी से जिले को नई पहचान मिल रही है। ईको-टूरिज्म, होम-स्टे और जनजातीय संस्कृति के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि जशपुर जम्बूरी अब हर साल आयोजित होगा और इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कैलेंडर में स्थान दिलाने का प्रयास होगा।
जशपुर जम्बूरी 2025 – रोमांच और संस्कृति का संगम
- तारीख: 6 से 9 नवंबर 2025
- गतिविधियाँ: रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ज़िपलाइन, ट्रेकिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, पैरामोटर और हॉट एयर बलून।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम: कर्मा और सरहुल नृत्य, लोकनाट्य, हस्तशिल्प कार्यशालाएँ (मिट्टी, बाँस, गोदना कला, काष्ठ व लौह शिल्प), लोक संगीत और पारंपरिक खेल।
- खान-पान: स्थानीय व्यंजनों के साथ फ़ूड फेस्टिवल।
- विशेष आकर्षण: तारों भरे आसमान के नीचे अलाव, जनजातीय संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव।
टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
- स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैंप में बोटिंग, कैक्टस गार्डन, टेंट सुविधाएँ जोड़ी गईं।
- मयाली में सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज।
- होम-स्टे नीति से स्थानीय समुदायों को मिलेगा सीधा लाभ।
- GIS मैपिंग और डिजिटल मार्केटिंग से जशपुर की वैश्विक पहुँच बढ़ाई जाएगी।
