
बालोद न्यूज धमाका – जिले के पुरूर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पिता ने इलाज के दौरान धमतरी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदनबिरी निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मु सोरी के घर में देर रात पारिवारिक विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बेटा यशपाल सोरी, जो नशे में था, ने पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया।
इलाज के दौरान हुई मौत
गंभीर हालत में परिजनों ने लक्ष्मु सोरी को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पहले भी होते थे विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी यशपाल का अपने पिता के साथ पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
