
बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त धान करीब 150 बोरी है। बिचौलिए के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रही है। मामला कुसमी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक बार फिर अवैध धान तस्कारों को पकड़ा गया है। तस्कारों के पास से करीब 150 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।वही दो दुकानों से भी 75 बोरी धान जब्त किया गया है। बिचौलिए धान खपाने एक किसान के खाते में गया था। एस बात की सूचना मुखबीरो से प्रशासन को मिली जिसके बाद 75 बोरी धान सहित ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।

