छतीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर में बाड़ी में सब्जी की जगह गांजा उगाने वाला युवक गिरफ्तार, दो गांजा तस्कर भी दबोचे गए

बलरामपुर न्यूज धमाका – बलरामपुर रामानुजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुईझरिया अमरपुर में रहने वाले किसुन यादव ने अपने घर के बगीचे में चोरी छिपे गांजा उगाया था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। बाड़ी में गांजा का पौधा मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश किया जाएगा।

गांजा तस्करी में दो और आरोपी गिरफ्तार:
इसी दौरान, वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोरबा से बनारस जा रही बस में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नीतिश चंद्र और दीपक शर्मा के रूप में हुई। उनके पास कुल 4.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि वे गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश में बेचने वाले थे।

पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया और गांजा जब्त किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!