
रायपुर न्यूज धमाका – अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुंगेली जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। लोरमी विकासखंड के ग्राम शिकारीडेरा में दबिश देकर 7 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि जब्त सामग्री के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण के लिए जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।