छतीसगढ़बलरामपुर

लापता पत्नी और बेटी की तलाश में भटकता रहा शख्स, सुबह बांध में मिली दोनों की लाश

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और बेटी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शुक्रवार रात तक घर पर थीं, लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई थीं।

रविवार सुबह जब पति बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में पत्नी और बेटी के शव तैरते हुए देखे। यह दिल दहला देने वाला दृश्य देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू है। दोनों के शनिवार सुबह से लापता होने के बाद परिजनों ने खुद खोजबीन की और फिर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, हालांकि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!