छतीसगढ़कोरबा

पत्नी को मारकर ट्रक ड्राइवर ने की खुदखुशी, फांसी लगाकर दी जान

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में एक ट्रक ड्राइवर ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संतराम यादव है, जो पेशे से ट्रक चालक था। बताया जा रहा है कि संतराम अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद करता था। शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर संतराम ने पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

इस दोहरे हादसे से गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और पारिवारिक कलह को इस त्रासदी की बड़ी वजह बता रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!