जांजगीरछत्तीसगढ

माता ने डिलीवरी के बाद बच्ची को खेत में निर्वस्त्र छोड़ भागी

Story Highlights
  • पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं होती। लेकिन यहां हम आपको जिस वाकए के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप इस उक्ति को स्वयं ही झूठा मान लेंगे। एक मां ने बच्ची को जन्म देकर बिना उसकी नाल काटे ही कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान तले खुले बदन छोड़ दिया।

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// सोमवार की सुबह ग्राम पंचायत भुईगांव में एक किसान खेत में काम करने के लिए गया तो उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा तो एक नवजात पड़ी हुई थी। बच्ची की नाल तक नहीं काटी गई थी। इस पर किसान ने अन्य ग्रामीणों और सरपंच को इसकी जानकारी दी।

वह पहुंचे और मितानिन के साथ बच्ची को घर ले गए। इसके साथ ही डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।नवजात को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया है। मितानिनों और सरपंच ने बताया कि खेत में जिस जगह बच्ची मिली है, वहां आस-पास बड़ी मात्रा में खून फैला हुआ था। ऐसे में आशंका है कि खेत में ही महिला का प्रसव कराया गया। इसके बाद बच्ची को छोड़कर मां भाग निकली। मितानिनों की टीम को अलर्ट किया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्र में गर्भवती महिला का पता लगाएं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!