
जांजगीर-चांपा न्यूज धमाका – साइबर ठगी और अवैध वित्तीय लेन-देन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.62 करोड़ रुपये से अधिक के म्यूल अकाउंट ट्रांजेक्शन मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
आईसीआईसीआई बैंक चांपा के एक खाते में ₹1,62,67,142 के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट धारकों की तलाश शुरू की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- पंकज खूंटे (25), ग्राम कवली केनापाली थाना डभरा
- बलराम यादव उर्फ बल्लू, निवासी जैजैपुर
- हरीश यादव, निवासी जैजैपुर
साइबर ठगी का तरीका
जांच में सामने आया कि ये खाते विभिन्न साइबर अपराधों जैसे फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक KYC अपडेट और गूगल सर्च स्कैम में उपयोग किए जा रहे थे।
साइबर अपराधियों ने इन्हीं खातों के जरिए ठगे गए पैसों को घुमाने का काम किया।
100 से अधिक खाते निगरानी में
पुलिस ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट हुए खातों की जांच के बाद जिले में 100 से ज्यादा संदिग्ध खातों की पहचान की गई है। आगे इन खातों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों को मदद करने वाले म्यूल अकाउंट धारकों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता को भी सलाह दी गई है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते का उपयोग ट्रांजेक्शन के लिए न करें।



