छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या

Durg News: बेरहम पत्नी, बॉयफ्रेंड के लिए पति को मरवा डाला, मर्डर के बाद फोन कर प्रेमी बोला-तुम्हारे पति का काम तमाम...

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। वारदात का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

24 अगस्त को नगपुरा चौकी क्षेत्र के आंवला बाड़ी में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान धनेश ठाकुर के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट के कारण हत्या की पुष्टि हुई।

जांच में खुला राज

पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर का पिछले 25 सालों से हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू के साथ प्रेम संबंध था। मृतक शराब का आदी था और पिछले दो महीने से घर पर ही रह रहा था। वह शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगता और गाली-गलौज करता था। पति की मौजूदगी से परेशान पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

हरपाल ने धनेश ठाकुर को अपनी प्रेमिका अंजनी के एक्टीवा में बैठाकर शराब पिलाने के बहाने बगीचे तक लाया। वहां उसे जमकर शराब पिलाई गई। नशे की हालत में हरपाल ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने फोन कर प्रेमिका को सूचना दी – “तुम्हारे पति का काम तमाम…”

गिरफ्तार आरोपी

  1. हरपाल सिंह राजपूत उर्फ छोटू (45 वर्ष)
  2. अंजनी ठाकुर (44 वर्ष), मृतक की पत्नी

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रकाशकांत, एसीसीयू प्रभारी प्रमोद रूसिया, चौकी प्रभारी मनोज यादव और उनकी टीम शामिल रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!