छतीसगढ़जांजगीर

छत्तीसगढ़ में पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या, रोज़ाना की मारपीट और चरित्र शंका बनी वजह

CG Crime : गला दबाकर पत्नी ने की पति की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जांजगीर-चांपा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 7 सितंबर की रात 9 बजे की बताई जा रही है।


रोज़ाना की मारपीट से तंग आई थी पत्नी

पुलिस के मुताबिक, मंझली तालाब चाम्पा में रहने वाली आरोपी महिला दुर्गा बड़ाईक का पति सोमराज बड़ाईक शराब पीकर अक्सर चरित्र शंका के चलते उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। 7 सितंबर की शाम भी वह शराब के नशे में घर आया और हंगामा करने लगा।


तकिया से दबाया गला, मौके पर हुई मौत

परेशान होकर आरोपी महिला ने तकिया से पति का गला दबाकर हत्या कर दी। जब परिजनों को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे तो सोमराज बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


आरोपी महिला गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, एएसपी उमेश कश्यप और एसडीओपी यदुमनी सिदार ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!