छतीसगढ़कोंडागांव

नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर, हाईवा और एंबुलेंस की टक्कर, चालक घायल

कोण्डागांव न्यूज धमाका – जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दहीकोंगा गांव के पास सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले सामने से आ रही हाईवा को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद पीछे से आ रही 108 एंबुलेंस से भी भिड़ गया।


तेज़ रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज़ थी। अनियंत्रित होकर उसने पहले हाईवा को टक्कर मारी, जिससे हाईवा पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही एंबुलेंस भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और मेडिकल टेक्नीशियन बाल-बाल बच गए।


ट्रेलर चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद ट्रेलर चालक लंबे समय तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसा रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।


ट्रैफिक प्रभावित

हादसे के बाद हाईवे पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!