छतीसगढ़बलरामपुर

3 दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला जला हुआ शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन दिन से लापता बुजुर्ग का जला हुआ शव जंगल में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राजपुर खुटरापारा निवासी मुद्रिका सोनी (65 वर्ष) के रूप में हुई है।


शुक्रवार से लापता था बुजुर्ग

परिजनों के अनुसार, मुद्रिका सोनी शुक्रवार से घर से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो राजपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला शव

रविवार देर रात पस्ता थाना पुलिस को सूचना मिली कि झालरिया गांव स्थित सेमरसोत अभ्यारण के जंगल में एक जला हुआ शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में शिनाख्त कराई।


मौत से पहले खरीदा था जरकिन

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक बुजुर्ग ने घर से निकलने के बाद राजपुर पुराने बाजार से एक जरकिन (पेट्रोल/डीजल रखने का डिब्बा) खरीदा था। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे और मानसिक तनाव में रहते थे।


आत्महत्या की आशंका, हत्या के पहलू से भी जांच

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसमें किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने कहा है कि मौत का असली कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!