छतीसगढ़रायपुर

CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा : स्वतंत्रता दिवस के लिए सभी जिलों में तय हुए चीफ गेस्ट, मंत्री, सांसद, विधायकों को मौका

09 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय रायपुर में तिरंगा फहराएंगे। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए राज्य सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

शासन ने 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को मुख्य अतिथि से परामर्श कर कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश होगा प्रमुख आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। शासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को समारोह की तैयारियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन को दिए गए विशेष निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि संबंधित जिला प्रशासन मुख्य अतिथि से परामर्श कर कार्यक्रम का निर्धारण करें। स्वतंत्रता दिवस आयोजन के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इस आदेश के बाद प्रदेशभर में 15 अगस्त के जिला स्तरीय समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!