छतीसगढ़जांजगीर

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा : गणेश पंडाल लगाने जा रहे दो दोस्तों की मौत

जांजगीर-चांपा न्यूज धमाका – जिले में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गणेश पंडाल बनाने जा रहे दो दोस्तों की स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर में दोनों युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सुमित कश्यप और प्रह्लाद कश्यप के रूप में हुई है। दोनों दोस्त पामगढ़ के कुटरा गांव में पंडाल लगाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!