
जांजगीर-चांपा न्यूज धमाका – जिले के फड़फड़ी पारा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में पति ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने अपनी हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की।
कैसे हुआ घटनाक्रम
- विवाद के दौरान पति ने चाकू से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा।
- खुदकुशी के प्रयास में आरोपी ने हाथ की नस काट ली।
- पड़ोसियों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
- पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और आरोपी को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की कार्रवाई
- घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
- मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
स्थानीय लोगों में दहशत
पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा।



