छतीसगढ़जांजगीर

खाद व्यापारी से लूट का मास्टर माइंड निकला नाबालिग कर्मचारी, दो साथियों के साथ मिलकर रची थी खतरनाक साजिश

खाद व्यापारी से लूट के मामले में दुकान में काम करने वाले नाबालिग निकला मास्टर माइंड, दो साथियों के साथ रची थी खतरनाक साजिश…

जांजगीर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 6 सितंबर की रात खाद व्यापारी से हुई 10 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात का मास्टर माइंड कोई और नहीं, बल्कि व्यापारी की ही दुकान में काम करने वाला नाबालिग कर्मचारी निकला, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया था।


ऐसे रची गई थी साजिश

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी नाबालिग युवक ‘किंग ऑफ नैला’ नाम के इंस्टाग्राम ग्रुप का सदस्य था। घटना से पहले उसने अपने दोनों साथियों विक्की पंडित और मुकेश सूर्यवंशी के साथ प्लानिंग की थी।

6 सितंबर की रात जब शहर गणेश विसर्जन में व्यस्त था, तब व्यापारी अरुण अग्रवाल अपनी दुकान बंद कर कलेक्शन का बैग लेकर घर लौट रहे थे। अंधेरे में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोककर चाकू की नोक पर बैग लूटा और फरार हो गए।


इंस्टाग्राम के जरिए दी थी सूचना

नाबालिग आरोपी दिनभर दुकान में काम करने के बाद रात में अपने दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अंगूठे का सिग्नल भेजकर व्यापारी के अकेले लौटने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने सुनसान गली में वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस ने ऐसे खोला राज

पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर एक्सपर्ट की मदद से एक हफ्ते के भीतर केस सुलझा लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने लूट की रकम में से 3.30 लाख रुपए खर्च के लिए निकाले और बाकी राशि अमोरा गांव में केला पेड़ के नीचे दबाकर रखी थी।


आरोपी गिरफ्तार, टीम को मिलेगा पुरस्कार

  • मुख्य आरोपी: नाबालिग युवक (दुकान का कर्मचारी)
  • साथी आरोपी: विक्की पंडित (मूलत: बिहार निवासी), मुकेश सूर्यवंशी (नैला निवासी)

पुलिस ने पूरी राशि बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी और एसपी ने इस केस को सुलझाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!