छतीसगढ़दुर्ग

गांव का डॉन बनना चाहता था युवक, एकतरफा प्यार में युवती के भाई को दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एकतरफा प्यार के चक्कर में एक सिरफिरे युवक ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। खुद को गांव का “डॉन” साबित करने के लिए वह हथियार लहराता और लोगों को डराता-धमकाता था। मामला उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी का है।


घटना का विवरण

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 11 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजा उर्फ राहुल पवार (25) अपने नाबालिग साथी के साथ पीड़िता के घर के पास गाली-गलौज कर रहा था और चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी का कहना था कि वह पीड़िता से ही शादी करेगा और अगर किसी ने विरोध किया तो उसका अंजाम बुरा होगा।


गांव में फैलाता था खौफ

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह गांव का डॉन बनना चाहता था। वह धारदार हथियार लेकर गांव में घूमता, लोगों को डराता और अपनी दबंगई दिखाता था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कई चाकू, गुप्ती, लोहे की स्टिक और मोबाइल जब्त किए। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह ये हथियार खैरागढ़ से लाता था।


गांववालों ने ली राहत की सांस

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की हरकतों से वे लंबे समय से परेशान थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब गांव में शांति का माहौल लौट आया है। पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


पुलिस ने जुलूस निकालकर दिया सख्त संदेश

आरोपी का जुलूस निकालकर पुलिस ने उठक-बैठक भी करवाई, ताकि यह संदेश जाए कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाले लोग कौन हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!