

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
क्या है मामला?
- आरोपी पति की पहचान चैतराम धनवार के रूप में हुई है।
- विवाद के दौरान शराब के नशे में धुत चैतराम ने पत्नी बंधन बाई धनवार पर हमला कर दिया।
- वारदात के बाद घर का फर्श खून से सन गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
- घटना के बाद आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई
- पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए।
- शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि हत्या की वजह पारिवारिक कलह रही। आगे की जांच जारी है।



