
रायपुर न्यूज़ धमाका ///शहर के स्प्रे शाला मैदान में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारण मैदान में रखी फ्लैक्सी और कार जलकर खाक हो गए हैं. आग बुझाने के लिए दमकल की 2 गाड़ियां जुटी हुई हैं. आग लगने का कारण अज्ञात है. कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है. कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है.कोतवाली थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि सप्रे शाला मैदान में रखी फ्लैक्सी और मारुति कंपनी की कार में आग लगी है. पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है.

