छत्तीसगढरायपुर

ब्लास्ट में घायल 3 जवानों को बेहतर इलाज के लिए लाया गया रायपुर, उपचार जारी..

रायपुर न्यूज़ धमाका /// IED ब्लास्ट में घायल 3 जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है. घायलों जवानों का उपचार जारी है. 2 जवानों को एमएमआई नारायणा में एडमिट किया गया है. वही 1 जवान को श्री नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

ब्लास्ट में डिप्टी कमांडेंट समेत चार जवान घायल हो गए हैं. घायल 3 जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है. बीजापुर जिले में आज मंगलवार को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने की वजह से चार जवान घायल हो गए. बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोड़ेपाल में स्थित सीआरपीएफ 153 बटालियन कैम्प से जवानों की एक टीम एरिया डोमिनेशन (गश्त) के लिए निकली थी.

गश्त के बाद जवानों की यह टीम वापस कैंप की ओर लौट रही थी. दोपहर करीब 3 बजे जब जवानों की यह टीम जैसे ही मुरकी नार रोड पर पहुंची तभी अचानक सुरक्षाबल के चार जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आ गए. जिसकी वजह से 4 जवान घायल हो गए. इस घटना में सीआरपीएफ 153 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पलवान विश्वास, एएसआई सदाशिव यादव, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन और कांस्टेबल ओमप्रकाश घायल हुए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!