रायपुरछत्तीसगढ

अपहरण कर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- बालेश्वर धीवर ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई परमेश्वर धीवर जो 30 जून की शाम को अपने मोटर सायकल में बुकिंग लेकर चंदखुरी की तरफ गया था एवं रात्रि लगभग 12.00 बजे वापस अपने घर सड्डू आया इसी दौरान सड्डू निवासी मुकेश बंजारे और उसके साथी साहिल नामक व्यक्ति को ढूंढ रहे थे

कि परमेश्वर धीवर ने किसे ढ़ूंढ रहे हो पूछने पर मुकेश बंजारे एवं उसके साथी बिना कारण के परमेश्वर धीवर को अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करते हुये अपने पास रखे चाकू से वार कर आहत किये एवं वाहन कार क्रमांक सी जी 04 एम पी 3694 में परमेश्वर धीवर को जबरन बैठाकर सड्डू नाला पास स्थित सूनसान जगह में ले जाकर पुनः मारपीट किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा अपराध क्रमांक 278/22 धारा 294, 323, 324, 365, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा एवं थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी एवं आहत परमेश्वर धीवर से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानो में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी मुकेश बंजारे एवं नीरज निषाद उर्फ सचिन उर्फ हड्डी निवासी सड्डू विधानसभा रायपुर को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं चार पहिया वाहन जप्त कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01.मुकेश बंजारे पिता कन्हैया लाल बंजारे उम्र 24 साल निवासी सतनाम चौक के पास सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।

  1. नीरज निषाद उर्फ सचिन उर्फ हड्डी पिता स्व. संजय निषाद उम्र 19 साल निवासी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!