रायपुर

थोक सब्जी विक्रेता व्यापारियों ने की चेंबर अध्यक्ष परवानी से मुलाकात

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति बालाजी थोक फल विक्रेता संघ एवं रायपुर रेडिमेड एंड होजियरी टेªड एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी से मुलाकात कर प्रस्तावित थोक बाजार में स्थल की आवश्यकता के संबंध में अवगत कराया

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 2 मार्च 2022 को श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति बालाजी थोक फल विक्रेता संघ एवं रायपुर रेडिमेड एंड होजियरी टेªड एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी एवं चेम्बर पदाधिकारियों से मिलकर प्रस्तावित थोक बाजार में स्थल की आवश्यकता के संबंध में आवेदन देकर अवगत कराया।

चेम्बर की पहल पर शासन की इस महती योजना में श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति बालाजी थोक फल विक्रेता संघ एवं रायपुर रेडिमेड एंड होजियरी टेªड एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने अत्यंत सराहना की और कहा कि इस योजना के मूर्तरूप लेने से पूरे भारत के मानचित्र में छत्तीसगढ़ विशिष्ट व्यवसायिक स्थल के रूप में आकार लेगा।

इस अवसर श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति के संरक्षक गजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष टी.श्रीनिवास रेड्डी, उपाध्यक्ष राजा साहू, सचिव हरीश बाबरिया, सह सचिव अमित गुप्ता, बालाजी थोक फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष सतीश चैैधरी, उपाध्यक्ष नरेश लुल्ला, रायपुर रेडिमेड एंड होजियरी टेªड एसोसियेशन के संरक्षक नंदलाल बलवानी, अध्यक्ष रमेश कन्हैयालाल खेमानी, सचिव सुनील कोडवानी, कोषाध्यक्ष अमित वाधवानी के साथ ही चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, उपाध्यक्ष जय नानवानी, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, जयराम कुकरेजा, युवा चेम्बर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री कांति पटेल, उपाध्यक्ष विपुल कुमार पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!