मध्यप्रदेश

यूक्रेन से घर लौटी अशोक नगर की बेटी ऋषिका खंतवाल ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया

अशोकनगर,न्यूज़ धमाका :- रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसी शहर की बेटी ऋषिका खंतवाल आखिरकार गुरुवार को अपने घर अशोक नगर आ गई है। वह ट्रेन से बीना स्‍टेशन पर उतरी जहां से स्वजन उसे अपने साथ लेकर आए। यहां घर वालों ने सकुशल लौटने पर अपनी लाड़ली बेटी का खूब स्वागत किया और आरती भी उतारी। उसे देखते ही मां की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्‍होंने प्‍यार से उसे गले लगा लिया।ऋषिका ने कहा कि रास्ते में उन्हें कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। क्योंकि उनके दल ने भारतीय तिरंगा को अपनी गाड़ी पर चस्पा किया था। जब हाथ में हो तिरंगा तो किस बात का भय। आज उन्हें भारतीय होने पर गर्व महसूस हुआ है।मालूम हो, कि शहर की दुबे कालोनी में रहने वाले शिक्षा विभाग के एडीपीसी अनिल खंतवाल की बेटी ऋषिका यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। रूस द्वारा किए गए हमले के बाद ऋषिका भी भारत वापस आने के लिए प्रयासरत थी। 01 मार्च को वह रोमानिया से मुंबई पहुंच गई थी। यहां रहने वाले अपने भाई के पास रुकी। बुधवार को वह ट्रेन से बीना के लिए रवाना हुई। गुरुवार को सुबह ऋषिका खंतवाल बीना पहुंच गई। यहां स्वजन उसे लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद गुरुवार को सुबह 10:30 बजे वह अपने घर आ गई।

घर वालों ने सजाई रंगोली :-ऋषिका खंतवाल के घर आने पर मोहल्ले के लोगों व स्वजन ने खूब स्वागत किया। घर के बाहर रंगोली सजाई गई। इसके अलावा बेटी की आरती भी उतारी। ऋषिका की मां ने अपनी बेटी को गले लगा लिया, तो खुशी से उनकी आंखें नम हो गईं। सकुशल घर आने पर ऋषिका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इसके अलावा सांसद और विधायक का भी शुक्रिया किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!