छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

आकाशीय बिजली का कहर: चपेट में आकर 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे, इलाके में दहशत का माहौल

28 जुलाई 2026 //

मनेन्द्रगढ़ न्यूज़ धमाका – जिले के खड़गवां ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

तीन लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर में धान रोपाई करते वक्त आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराते वक्त चरवाहे के ऊपर आसमानी आफत काल बनकर गिर गई।

5 लोग झुलसे

इसके अलावा 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है और फिर मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!