छतीसगढ़कवर्धा

सीएम साय का बड़ा ऐलान : भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बोले- कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

28 जुलाई 2026 //

कवर्धा न्यूज़ धमाका – सावन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार संग भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का ऐलान किया

सावन माह की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने परिवार के साथ कबीरधाम जिले के विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोरमदेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक किया। केरल से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं की आस्था सरकार की प्राथमिकता

 दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए राज्य सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 

भोरमदेव छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रमुख केंद्र 

मुख्यमंत्री ने भोरमदेव मंदिर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सावन पर्व को श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!