रायपुरछत्तीसगढ

विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा अन्तर्गत शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 में अनेकों विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र में प्रारंभ से ही क्षेत्रवासियों के हित में निरन्तर कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र के जोन क्र.07 अन्तर्गत शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 में आज अनेकों विकास कार्यों का भूमि पूजन किया,जिसमें नगर निगम जोन के अधिकारी व ठेकेदार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।

शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 में आज हुए विकास कार्यो के भूमि पूजन का विवरण –

  1. मेघा मारूती के सामने वंदना ऑटो के बाजू में सामुदायिक भवन निर्माण।
  2. वासुदेव पारा में नाली निर्माण।
  3. पार्षद निवास गली से बंटी चंद्राकर के घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण।
  4. विभिन्न स्थानों में नाली पुलिया एवं रोड मरम्मत कार्य।
    इत्यादि विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। विधायक विकास उपाध्याय ने नववर्ष के प्रारंभ से ही आमजन के मांगों के अनुरूप विभिन्न निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने भूमि पूजन कर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों को आदेशित किया कि आम जनहित में हो रहे विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं के कार्यों का जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। इस दौरान वार्ड पार्षद, नगर निगम जोन क्र.07 के अधिकारी व ठेकेदार, जोन अध्यक्ष मनीराम साहू, देव कुमार साहू, योगेश तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, नीतीश शर्मा, पंकज सिंह ठाकुर, दाऊ लाल साहू, बजरंग यादव, सोहन सोनकर, राज ठाकुर, दिनेश पोटाई, रामू हरपाल, अशोक ठाकुर, कृष्णा यादव, प्रताप साहू, बाल कृष्ण यादव, वीरू साहू, किशन श्रीवास पुष्पा महानंद, जमुना यादव, कैलाश वासुदेव, रमेश ध्रुव सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!