छत्तीसगढरायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष संतराम नेताम होंगे

आज होगा नामांकन

रायपुर न्यूज़ धमाका /// संतराम नेताम केशकाल विधानसभा क्ष्रेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार उन्होंने 2013 के चुनाव में जीत हासिल की। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने 48.33% वोट हासिल किया था। इससे पहले वे बड़ेराजपुर जनपद पंचायत के सदस्य के तौर पर जनप्रतिनिधि बन चुके थे।

केशकाल से दूसरी बार के विधायक संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष होंगे। मंगलवार शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। हालांकि इस प्रस्ताव पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में पूछ लिया कि इस नाम का प्रस्ताव लाने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन क्यों नहीं लिया गया विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन देर शाम मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

संतराम नेताम प्रदेश के उन नेताओं में से एक हैं, जो पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए। कोण्डागांव के पलना गांव में जन्में संतराम नेताम ने एलएलबी किया है। उसके बाद वे पुलिस में भर्ती हो गए थे। 17 साल पुलिस सेवा के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। जनपद पंचायत के रास्ते विधानसभा में प्रवेश किया। उनके छोटे भाई अब भी पुलिस सेवा में हैं।

इसमें नई प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पहली बार शामिल हो रही थीं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को फोन कर बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया। उसके बाद डॉ. महंत भी पहली बार विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बात विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई। इससे पहले इस पद पर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज कुमार मंडावी थे। 16 अक्टूबर को उनके निधन से यह सीट खाली हो गई।

 कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम को उपाध्यक्ष बनाने की बात थी लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी की वजह से उनके नाम पर बात आगे नहीं बढ़ी। बाद में केशकाल विधायक संतराम नेताम का नाम आया। बताया जा रहा है, प्रभारी की ओर से उठे सवाल के बाद संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के लिए भी नेताम का नाम भेजा है। बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। अगर एक से अधिक नामांकन आए तो पांच जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा विधायक दल की बैठक में करीब 30 से 40 मिनट तक रहीं। इस दौरान उन्होंने निर्णयों में संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विधायकों को दो टूक शब्दों में कह दिया कि अब उन्हें रायपुर की जगह अपने क्षेत्रों में हर समय मौजूद रहना होगा। वहां कार्यकर्ताओं और जनता से लगातार संवाद कर माहौल बनाए रखना है। बाद में कुमारी सैलजा हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हो गईं जहां से उन्हें दिल्ली जाना था।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!