कानपूरउत्तरप्रदेश

UP : कानपुर जिले में जीका वायरस के 10 केस , यूपी सरकार अलर्ट

Story Highlights
  • उत्तर प्रदेश में 22 अक्टूबर को जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. उसके बाद 30 अक्टूबर को तीन और 31 अक्टूबर को छह मरीजों की पुष्टि हुई है.

कानपूर न्यूज़ धमाका /// जिले में जीका वायरस संक्रमण के 10 मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए निगरानी को और तेज किया गया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश में जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि होने पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दिशानिर्देश जारी करते हुए वृहद स्‍तर पर निगरानी कार्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने कई कदम उठाए हैं. उन्होंने बताया कि कानपुर जिले के 39,897 घरों के डेढ़ लाख से अधिक लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया है. प्रदेश में जीका वायरस के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार अलर्ट है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!