
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को 26 नवंबर तक की मोहलत देते हुए नया अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि उसके बाद किसान आन्दोलन को और तेज करेंगे. टिकैत ने कहा है कि 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन स्थलों पर बॉर्डर पर पहुंचेगे और पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन मजबूत करेंगे और आन्दोलन स्थल पर तंबूओं को भी मजबूत किया जाएगा.




