
बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// पलारी गांव में बीती रात अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को अंधाधुंध रफ़्तार से ऐसी टक्कर मारी जिससे मौके पर ही मोटरसाइकिल मे सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक मोटरसाइकिल सवार अपने गांव जंगलोंर से रायपुर के लिऐ घर से निकले थे। दुर्घटना पलारी थाना क्षेत्र के खरतोरा नाका के पास हुई। जिसके बाद पलारी पुलिस घटना की जांच मे जुटी हुई है।

