इंदौरमध्यप्रदेश

किड्स कालेज की बस स्कूल हादसा :-दो पहिया वाहन सवार में  तीन लोगों की जान गई,मामले की जांच के आदेश एडीएम

इंदाैर,न्यूज़ धमाका :- बीते सप्ताह सुपर कारिडोर पर दो पहिया वाहन सवार तीन लोगों की जान लेने वाली किड्स कालेज की बस भले ही सारे मानकों को पूरा कर रही थी।कलेक्टर मनीष सिंह ने मामले की जांच के आदेश एडीएम पवन जैन को दिए हैं, जो आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस से जांच करवा रहे हैं।

आरटीओ ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिससे अब स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की संभावना है। लेकिन इसके चालक के पास स्कूली वाहन चलाने का पर्याप्त अनुभव नहीं था। इसका खुलासा आरटीओ द्वारा की गई जांच में हुई है। आरटीओ ने रिपोर्ट को एडीएम को सोंप दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना के अगले दिन ही आरटीओ जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने दुर्घटनाग्रस्त बस का निरीक्षण किया था। इसमें बस सभी मानकों को पूरा करती पाई गई थी। उसके परमिट, फिटनेस भी पूरे थे, जिससे कहा जा रहा था कि मामले में बस की गलती नहीं है। आरटीओ ने जांच की तो पता चला कि नियम अनुसार बस के चालक के पास नियमानुसार पांच साल का कर्मशियल वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए।

लेकिन किड्स कालेज के चालक के पास यह अनुभव नहीं था और वह स्कूली बस चला रहा था। आरटीओ जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है और रिपोर्ट को एडीएम को सौंप दी गई है। सूत्रों ने बताया कि अब मामले में स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!