विदेश

एक रिसर्चर,एक डांसर.कौन हैं पुतिन की दो बेटियां ? जिन पर अमेरिका ने लगाया है प्रतिबंध

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :-अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. अमेरिका का कहना है कि पुतिन अपनी संपत्ति अपने परिवार के नाम पर छिपा रहे है यूक्रेन के बूचा शहर में हुए कथित नरसंहार के बाद अमेरिका ने रूस पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं. अमेरिका ने इस बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फैमिली को टारगेट किया. पुतिन की दोनों बेटियों मारिया वोरोन्तसोवो और कैटरीना तिखोनोवो पर प्रतिबंध लगा दिए है अमेरिका का मानना है कि पुतिन अपनी संपत्ति अपने परिवार के नाम पर छिपा रहे हैं.

पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए अमेरिका ने बताया कि कैटरीना तिखोनोवा एक टेक एक्जीक्यूटिव हैं जो रूसी सरकार और वहां की डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी हुईं हैं. वहीं, बड़ी बेटी मारिया सरकारी फंडिंग से चलने वाले प्रोग्राम चलाती हैं. इन्हें क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) से जेनेटिक्स रिसर्च के लिए अरबों डॉलर की मदद मिलती है.

अमेरिका का कहना है कि पुतिन की संपत्ति उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है और वो इसे छिपा रहे हैं. इसलिए हम उन्हें (पुतिन की बेटियों को) टारगेट कर रहे हैं. 

पुतिन की दोनों बेटियों के बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है 2015 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा था कि उनकी बेटियां रूस में रहती हैं और यहीं पढ़ाई करती हैं. वो तीन विदेशी भाषा बोलना जानती हैं. पुतिन ने कहा था कि वो अपने परिवार के बारे में हमेशा से ज्यादा चर्चा नहीं करते.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!