कटनीमध्यप्रदेश

प्रदेश के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कटनी भवन का किया भूमिपूजन मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कटनी,न्यूज़ धमाका :-प्रदेश के यहां सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी में विभिन्‍न कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।विधायक संजय पाठक ने मुख्‍यमंत्री सहित मंचासीन अतिथियों का स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री यहां विद्युत बिलों में राहत योजना और विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन सहित कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले सत्‍येंद्र पाठक स्‍मृति चिकित्‍सालय भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक संजय पाठक सहित स्‍थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

सेवा की भावना दिल में होना चाहिए : कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि समाज की सहभागिता के बिना शिक्षा और स्वास्थ्य को सुविधाजनक नहीं बना सकते हैं। पाठक परिवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भावना को साकार करने का काम किया है। सम्पन्न तो बहुत होते हैं लेकिन सेवा की भावना दिल में होना चाहिए। कटनी के आधुनिक चिकित्सा का केंद्र बनेगा कटनी का जिला चिकित्सालय। जिला अस्पताल का नाम आदरणीय सत्येंद्र पाठक के नाम पर होगा। सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!