
बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल में प्रवेश के लिए प्रक्रिया आरंभ है। कक्षा एक के लिए बंपर आवेदन जमा हो रहे हैं।अब कोई भी छात्र किसी भी स्कूल में आवेदन जमा कर सकता है लेकिन एक छात्र का एक ही स्कूल में आवेदन मान्य होगा।
यही कारण है कि बड़ी संख्या में आवेदन इस बार जमा हो रहा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन जमा करना करने कहा गया है। एक जानकारी के मुताबिक आठ स्कूलों में लगभग 3000 से अधिक आवेदन जमा हो चुका है। जो 320 सीटों के मुकाबले काफी अधिक है।

शासन ने प्रवेश पूर्व विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किया है। शासन ने इस बार दूरी का नियम खत्म करते हुए व्यापक बदलाव किया है।
लेकिन बिलासपुर में आफलाइन मोड बंद है। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे। इन स्कूलों में पांच से 30 अप्रैल तक आवेदन जमा होंगे। जिला नोडल अधिकारी संदीप चोपड़े ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर, लिंगियाडीह, मगरपारा, मंगला, कोटा, तखतपुर, चकरभाठा, मस्तूरी में कक्षा पहली की 40-40 सीटों पर ही आवेदन जमा लिया जा रहा है। अन्य कक्षाओं की सीटों में प्रवेश मुश्किल है क्योंकि अधिकांश जी के पहले ही फुल हो चुकी हैं।
रिक्त सीटें होने पर ही आवेदन जमा लिया जाएगा। कक्षा पहली में आवेदन करने वाले छात्रों की उम्र 31 मई 2022 की स्थिति में साढ़े पांच से साढ़े छह वर्ष तक होनी चाहिए। प्रवेश के लिए लाटरी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक से पांच मई तक स्कूलों में लाटरी निकलेगी। वहीं पांच से 10 मई तक प्रवेश दिया जाएगा। जो छात्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम में पढ़ रहे हैं, उन्हें अगली कक्षा में जाने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

