छतीसगढ़बिलासपुर

दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, गांव में मातम

बिलासपुर न्यूज धमाका – बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम भाटापारा में 19–20 अक्टूबर की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खेतों में फसल की रखवाली कर रहे रितेश यादव (22) और दुर्गेश वर्मा (25) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव के किसान आवारा मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए रात-दिन की पालियों में खेतों की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और जांच शुरू कर दी है। मृतक दुर्गेश वर्मा परिवार का इकलौता पुत्र था, जबकि रितेश यादव अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ रहते थे। हादसे से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं।

गांव में दिवाली के समय इस हादसे ने खुशी का माहौल बदलकर मातम में तब्दील कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!