रायपुरछत्तीसगढ

आरक्षण संसोधन विधेयक पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने की हस्ताक्षर,कही ये बड़ी बाते…

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्व सम्मति से पारित हो गया है. अब आरक्षण संसोधन विधेयक पर राज्यपाल अनुसुईया उइके हस्ताक्षर करेंगी. बिल राजभवन भेज दिया गया है. इसी बीच राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हस्ताक्षर को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि वह संसोधन विधेयक पर सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी. विधि विशेषज्ञ से राय लेने के बाद सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी. राज्यपाल ने खुद सोमवार को हस्ताक्षर करने की जानकारी दी है. राज्य सरकार ने कुल 76 फीसदी आरक्षण का संसोधन विधेयक लाया है. राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि पहले विधेयक का परीक्षण किया जाता है, उसके बाद सचिवालय से लीगल एडवाजसर भेजते हैं.

उइके ने कहा कि कल पास हुआ है विधेयक. तत्काल हस्ताक्षर नहीं होता. जैसे नोटिफिकेशन जारी होगा, इसी महीने से सारी रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी. आरक्षण की पहल मैंने की. आप लेकर आए सब कुछ सकारात्मक रहा, सबको धन्यवाद देती हूं. शनिवार रविवार छुट्टी है. सोमवार को हस्ताक्षर हो पाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!