केशकालकोंडागांवछत्तीसगढ

उन टैलेंटेड लोगों के लिए एक वरदान की तरह,हुनर दुनियाभर के सामने,सोशल मीडिया में हुआ विडियो वायरल

केशकाल,न्यूज़ धमाका :- आज के समय में सोशल मीडिया उन टैलेंटेड लोगों के लिए एक वरदान की तरह है, जो अपना हुनर दुनियाभर के सामने दिखाना चाहते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता, जब सोशल मीडिया पर किसी का कोई वीडियो वायरल न होता हो और उस वीडियो के जरिए हमें कई प्रकार के टैलेंट देखने को मिलते हैं।

इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक जैसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जिनमें हुनर है कुछ कर दिखाने का जज्बा हो। जब से सोशल मीडिया का प्रचलन शुरू हुआ है, तब से टैलेंट लोगों की किस्मत खुल गई है। साथ ही युवाओं में अपने टैलेंट को निखारने का जरिया बन चुका है। ऐसा ही कॉलेज और स्कूली छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल का है। यहां एक गाने को लेकर स्कूल, कॉलेज, अनुसंधान केंद्र सहित अंचल के छोटे-छोटे स्कूलों में बच्चों की ओर से स्कूल में खाली समय मिलने पर कुछ वीडियो बनाकर खुब सुर्खिया बटोर रहे हैं, जो दो दिन से केशकाल नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां हर मोबाइल में ये चार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस बीच स्कूल, कॉलेज के प्राचार्यों को इस वीडियो की जानकारी मिलने पर उन्होंने बच्चों पर कार्यवाही करने की बात कही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!