छतीसगढ़केशकाल

ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, केशकाल घाट में पलटा ऑक्सीजन टैंकर

15 जून 2026 //

केशकाल न्यूज़ धमाका – कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा ऑक्सीजन लेकर जा रहा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। हादसे में चालक उदय ठाकुर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।चालक उदय ठाकुर ने बताया कि घाट में उतरते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे टैंकर पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते टैंक का सेफ्टी वाल्व खोल दिया, जिससे ऑक्सीजन नियंत्रित रूप से बाहर निकलती रही। चालक के अनुसार, यदि टैंक पूरी तरह बंद रहता तो दबाव बढ़ने से बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे जनहानि और भारी नुकसान की आशंका थी।

मौत को मात देकर बची कई जिंदगियां, केशकाल घाट में ऑक्सीजन टैंकर दुर्घटनाग्रस्त

चालक उदय ठाकुर ने बताया कि घाट में उतरते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे टैंकर पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते टैंक का सेफ्टी वाल्व खोल दिया, जिससे ऑक्सीजन नियंत्रित रूप से बाहर निकलती रही। चालक के अनुसार, यदि टैंक पूरी तरह बंद रहता तो दबाव बढ़ने से बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे जनहानि और भारी नुकसान की आशंका थी।

घाट के तीखे मोड़ों पर टैंकर अनियंत्रित होने लगा। चालक ने वाहन को अन्य वाहनों और आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने का प्रयास किया। इसी दौरान टैंकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद घाट मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेरकर यातायात को नियंत्रित किया गया। राहत की बात यह रही कि टैंकर में किसी प्रकार का बड़ा रिसाव नहीं हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!