छतीसगढ़कोंडागांव

कोंडागांव जिले के 43 शिक्षकों को बनाया शिकार, 5 आरोपी अलग-अलग शहरों से पकड़े गए पर्सनल लोन के नाम पर करोड़ाें की ठगी

09 जुलाई 2026 //

कोंडागांव न्यूज़ धमाका –कोंडागांव जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर शिक्षकों से करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार कर लिया है।

 छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर शिक्षकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में करीब तीन महीने तक चली जांच के बाद अंबिकापुर, जशपुर और सारंगढ़ से आरोपियों को दबोचा गया

क्षेत्रों के 43 शिक्षकों से ठगी 

गिरोह ने फरसगांव, केशकाल, बड़ेडोंगर, धनोरा, विश्रामपुरी सहित कई क्षेत्रों के 43 शिक्षकों को मल्टीपल बैंक लोन का झांसा देकर करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों से एक साथ कई पर्सनल लोन स्वीकृत कराए और लोन राशि का लगभग 40 प्रतिशत पीड़ितों को देकर शेष रकम अपने और साथियों के खातों में ट्रांसफर करा ली। साथ ही कुछ मामलों में फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बैंक दस्तावेजों का भी उपयोग किया गया।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में थाना फरसगांव और केशकाल में कुल चार अपराध दर्ज किए गए थे। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर दास, दिलीप कुमार सोनी, विरेन्द्र तिर्की, श्यामसुन्दर जांगड़े और अंशुमान सिंह शामिल हैं।

कई सालों से सक्रिय था यह गिरोह

आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, डायरी, रजिस्टर, लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह कई वर्षों से संगठित तरीके से इस तरह की धोखाधड़ी में सक्रिय था और बैंक कर्मियों और लोन एजेंटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम, थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास और विकास बघेल सहित दोनों थानों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!