छतीसगढ़सूरजपुर

नशे में धुत हेडमास्टर का स्कूल में हाई-वोल्टेज ड्रामा: परिसर में लोटपोट हुए, वीडियो बनाने वालों को दी धमकी

09 जुलाई 2026 //

सूरजपुर न्यूज धमाका – रामानुजनगर ब्लॉक के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामानुजनगर ब्लॉक के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का कथित तौर पर नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल परिसर में हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेडमास्टर स्कूल परिसर में जमीन पर लोटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जब कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्होंने उन्हें धमकाने की भी कोशिश की।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही

वायरल वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल

वायरल वीडियो में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह कथित रूप से शराब के नशे में जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गाली-गलौज किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और शिक्षक के आचरण पर सवाल उठ रहे हैं

कार्रवाई की उठी मांग

ग्रामीणों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!