बालोदछत्तीसगढ

शिक्षिका के हाथ-पैर बांधकर किया बलात्कार, फिर कर दी हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Story Highlights
  • छत्तीसगढ़ के बालोद पुलिस ने चार महीने पहले हुए चर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है. एक 48 वर्षीय शिक्षिका की हाथ पैर बांधकर पहले तीन लोगों ने रेप किया, फिर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

बालोद न्यूज़ धमाका /// डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोसमी गांव में 12 जून को एक शिक्षिका की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली थी. जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों सहित थाने की टीम डॉग स्क्वाड और एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना के दिन से लगातार पुलिस हत्या का सुराग जुटाने में लगी हुई थी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि मृतिका का 12 वर्षों से कमल नारायण नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था. जिसे संदेह के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही थी. इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति भी घटना के दिन मृतिका के घर के आस-पास देखे गए थे. तीनों से पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल नहीं किया, तो तीनों का डीएनए टेस्ट कराया गया.पुलिस ने आरोपी उत्तम कुमार रावटे (35 वर्ष), कमलेश श्रीवास (30 वर्ष) और कमल नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!