छतीसगढ़बालोद

7 महीने बाद फिर खुली आरक्षक की मौत की फाइल : एसपी कार्यालय ने बालोद टीआई से मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

19 जुलाई 2026 //

बालोद न्यूज़ धमाका – बालोद जिले में सात महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आरक्षक लिकेश पटेल की मौत को लेकर एसपी ने टीआई से जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सात महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आरक्षक लिकेश पटेल की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। घटना के लंबे समय बाद भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बालोद से विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया है।

1 जनवरी 2026 को बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार के पास एक खेत में आरक्षक लिकेश पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उस समय वे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पदस्थ थे। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की थी, लेकिन सात महीने बीत जाने के बावजूद मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका। 

टीआई को जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश

अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी स्मरण पत्र में थाना प्रभारी बालोद से मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी जानकारी मांगी गई थी, लेकिन आवश्यक प्रतिवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुआ।

जांच रिपोर्ट पर टिकी सभी की नजरें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को अग्रेषित किया जाएगा। मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!