छतीसगढ़बालोद

युवक की रॉड मारकर हत्या: पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 जुलाई 2026 //

बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस को हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गांव के ही एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते पिटाई कर दी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

यह पूरा मामला देवरी थाना के खैरा गांव का है। 28 जुलाई को गांव के ही आरोपी हीरामन सिंह पिता बनवारी राम सिन्हा (51) और कामेंद्र सिन्हा पिता हिरामन (26) ने पुरानी रंजिश के चलते हितेश सिन्हा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस घटना में हितेश के शरीर में 20 से ज्यादा जगह पर फैक्चर आया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

पिता-पुत्र गिरफ्तार

इलाज के दौरान हितेश की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज किया और बुधवार को आरोपी पिता-पुत्र हीरामन सिंह और कामेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!