छतीसगढ़बालोद

बालोद के फार्महाउस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जुआरी गिरफ्तार – 8 लाख नगद और 3 लग्जरी कार जब्त

फार्महाउस में खेल रहे थे जुआ

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने फार्महाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के डंगनिया ग्रीन्स स्थित कोया फार्महाउस नंबर-10 से पुलिस ने 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 8 लाख 1 हजार 200 रुपये नगद, 52 ताश पत्तियां और 3 लग्जरी कार बरामद की गईं।

ऐसे हुई कार्रवाई

गुंडरदेही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार शेंडे को सूचना मिली कि फार्महाउस में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान

  • नगद राशि : ₹8,01,200
  • ताश पत्तियां : 52 पत्ती
  • लग्जरी कार : मारुति ब्रेज़ा, किया सोनेट और रेनॉल्ट क्विड
    बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। नगद और वाहनों को मिलाकर कुल जब्ती 20 लाख रुपये से ज्यादा की है।

कई जिलों के लोग शामिल

गिरफ्तार जुआरियों में दुर्ग, रायपुर, धमतरी और सारंगढ़ जिले के लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दुर्ग में भी बड़ी कार्रवाई

इसी तरह, 24 अगस्त को दुर्ग पुलिस ने वैशाली नगर क्षेत्र में जुआ खेलते 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें मशहूर कैटरर्स संचालक बंटी जलाराम समेत कई बड़े व्यापारी शामिल थे। उस दौरान पुलिस ने ₹2.18 लाख नगद, 10 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की थी।

दबाव के बावजूद पुलिस का सख्त रुख

सूत्रों के अनुसार, प्रभावशाली लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने किसी की सिफारिश को नहीं माना। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि जुआ, सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने अभियान लगातार जारी रहेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!